अगर आपका पैसा सहारा इंडिया में फंसा हुआ है और आप सहारा रिफंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो अब आप आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके अपना पैसा प्राप्त कर सकते हैं। सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से आपको ₹50,000 तक का क्लेम मिल सकता है, और 45 दिन के अंदर रिफंड प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
सहारा रिफंड रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी:
- सहारा से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स (जैसे कि रसीद या निवेश प्रमाणपत्र)
- आधार कार्ड (आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर से)
- व्यक्तिगत जानकारी (जैसे कि नाम, पता, आदि)
- मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो)
- बैंक खाता विवरण (रिफंड प्राप्त करने के लिए)
सहारा रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें:
- सबसे पहले, सहारा रिफंड पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें: सहारा रिफंड पोर्टल (यह लिंक भविष्य में अपडेट होगा)
- वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, आपको रिफंड क्लेम या जमा करता पंजीकरण का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में आपको अपनी सारी जानकारी सही-सही भरनी होगी। जानकारी में आपकी आधार कार्ड विवरण, बैंक खाता विवरण, और सहारा से जुड़े डॉक्यूमेंट की जानकारी शामिल होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद, आवेदन फार्म को सबमिट कर दें। सुनिश्चित करें कि आपने सभी विवरण सही तरीके से भरे हैं।आपके द्वारा सबमिट किए गए आवेदन की जांच की जाएगी और फिर 45 दिन के अंदर रिफंड क्लेम अप्रूव हो जाएगा। इस प्रक्रिया में आपके दिए गए बैंक खाते में राशि जमा कर दी जाएगी।
- सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से आप ₹50,000 तक का क्लेम कर सकते हैं। अगर आपकी राशि ₹50,000 से अधिक है, तो आपके द्वारा किए गए आवेदन की जांच के बाद उसे मंजूरी दी जाएगी।
सहारा रिफंड पोर्टल लिंक
सहारा रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए: यहां क्लिक करे
महत्वपूर्ण बिंदु:
- रिफंड के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि अभी तक नहीं बताई गई है, लेकिन आपको जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करना चाहिए।
- आवेदन के बाद 45 दिनों के अंदर रिफंड प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
- रिफंड क्लेम के लिए अधिकतम राशि ₹50,000 है।