Safai Karmchaari Bharti 2024 Latest Update : सरकार 2012 के नियमों पर नए सिरे से करेगी सफाई कर्मियों की भर्ती नमस्कार दोस्तों जैसे कि आप सभी लोगों को पता ही होगा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई स्थानीय निकायों में सफाई कर्मचारी की भारती विवाद में चल रही है। प्रदेश सरकार के द्वारा पहले 24767 सफाई कर्मियों के रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए थे जिसके लिए 9.2@0 लाख ने अपना आवेदन फॉर्म भरा था यह भारती दो चरणों में पूरी की गई थी दूसरे चरण में कुछ पदों को जोड़ते हुए सभी पड़ी एक हाजिर किया गया था। ऐसे में सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर सरकार की द्वारा एक नया आदेश जारी किया गया है इस भारती को नए सिरे से सरकार के 2012 के नियमों के अनुसार आयोजित कराया जाएगा।
सफाई कर्मचारी भर्ती लेटेस्ट अपडेट
दोस्तों सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर प्रदेश सरकार के द्वारा हाल ही में मिल रही सूचना के अनुसार बताया जा रहा है कि 2023 में निकाली गई सफाई कर्मचारी के 24,767 पदों पर भर्ती को एक बार नए सिरे से आयोजित करवाया जाएगा। यानी कि जो भर्ती कांग्रेस सरकार की समय शुरू की गई थी। स्थानीय निकायों के चलते सफाई कर्मचारी भर्ती में विवाद हो रहा था। इस भर्ती को अब 2012 के नियम के आधार पर एक बार फिर से आयोजित करवाया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों ने 2023 में निकाली गई सफाई कर्मचारी भर्ती के 24,767 पदों पर ऑनलाइन फॉर्म भरा था और उन्होंने ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान भी कर दिया है। उन सभी छात्र-छात्राओं को इस बार भर्ती में छूट दी जाएगी।

सरकार 2012 के नियमों पर नए सिरे से करेगी सफाई कर्मियों की भर्ती
दरअसल सफाई कर्मचारी की भर्ती के लिए 2012 में नए नियम बनाए गए थे जिसमें दो वर्ष के अनुभव की योग्यता रखी गई थी इसके बाद में 11 अप्रैल 2018 को इस भर्ती में एक बार फिर से संशोधन किया गया और 2 साल के अनुभव के स्थान पर 1 वर्ष का अनुभव रखा गया इसके साथ ही दो बच्चों का प्रावधान भी छोड़ गया था वही नियमों में परिवर्तन कर भर्ती में निजी संस्थान और व्यक्तिगत अनुभव प्रमाण पत्र को भी मान्यता दी गई मूल नियमों में परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए भर्ती का प्रावधान रखा गया था इसके बाद साल जनवरी 2023 में लॉटरी के माध्यम से भर्ती और जून माह में प्रायोगिक परीक्षा का प्रावधान भी जोड़ा गया।
2 साल तक अस्थाई नियुक्ति
मौजूदा सफाई कर्मचारी भर्ती में भ्रष्टाचार को लेकर कई तरह की शिकायतें मिल रही है ऐसे में 2012 के नियमों के आधार पर नए सिरे से भारती की जाएगी 2 साल तक सफाई कर्मचारियों को अस्थाई रखा जाएगा संतोषप्रद सर्विस होने पर स्थाई कर दिया जाएगा
यानी कि निकायों में भर्ती होने वाले सफाई कर्मचारियों को 2 साल तक अस्थाई नियुक्ति दी जाएगी इस दौरान उसकी कार्य की रिपोर्ट तैयार होगी अगर रिपोर्ट में उसकी संतोषप्रद सेवा रही तो उसे 2 साल बाद स्थाई किया जा सकेगा अन्यथा हटा दिया जायेगा।