राशन कार्ड की केवाईसी अब आवश्यक हो गई है। यदि आपने अब तक राशन कार्ड की केवाईसी नहीं की है, तो आपको इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना होगा, वरना आपका राशन कार्ड रद्द हो सकता है और राशन मिलना बंद हो जाएगा। राशन कार्ड केवाईसी की आखिरी तिथि 31 दिसंबर 2024 है, इसके बाद राशन का वितरण बंद हो जाएगा।
यहां हम आपको राशन कार्ड eKYC करने की आसान प्रक्रिया बताएंगे, जिसे आप अपने मोबाइल से भी कर सकते हैं।
राशन कार्ड eKYC करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड (लिंक्ड आधार होना चाहिए)
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर (OTP प्राप्त करने के लिए)
- राशन कार्ड नंबर (जो आपके पास है)
राशन कार्ड eKYC के फायदे
- राशन कार्ड को सक्रिय बनाए रखा जाता है।
- आपको समय पर राशन मिलना जारी रहता है।
राशन कार्ड eKYC महत्वपूर्ण तिथि
- अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2024 (राशन कार्ड eKYC पूरी करने की आखिरी तिथि)
इस प्रक्रिया को समय रहते पूरा करें और भविष्य में राशन संबंधी समस्याओं से बचें
राशन कार्ड eKYC न करने के नुकसान
यदि आपने राशन कार्ड की केवाईसी नहीं की तो:
- राशन कार्ड रद्द हो सकता है।
- आपको मिलने वाला राशन बंद हो जाएगा।
- आपके सभी यूनिट सूची से कट जाएंगे।
मोबाइल से राशन कार्ड eKYC करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें राशन कार्ड eKYC लिंक
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आप राशन कार्ड eKYC पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।
- पोर्टल पर राशन कार्ड eKYC का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प में अपना आधार नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करें।
- एक बार जानकारी भरने के बाद, गेट OTP पर क्लिक करें। आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। इसे भरें।
- OTP प्राप्त करने के बाद उसे दर्ज करें और सबमिट करें।
- इस तरह, सभी यूनिट की OTP प्राप्त करके आपके राशन कार्ड की केवाईसी पूरी हो जाएगी।