Karva Chouth Pujan Muhurat: नमस्कार दोस्तों जैसे कि आपको यह तो पता होगा कि वर्ष 2024 में यानी कि इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। ऐसे में सभी महिलाओं के मन में सवाल यह है कि आखिरकार इस दिन पूजन करने का शुभ मुहूर्त क्या है। यदि आप भी एक महिला है और हर साल इस व्रत को करती है या फिर आपकी पहली करवा चौथ है तो आप इस आर्टिकल के माध्यम से पूजन करने की शुभ मुहूर्त जान सकते हैं आपको बता दे कि इस साल करवा चौथ पर पूजन के लिए केवल 1 घंटा 16 मिनट का ही शुभ मुहूर्त है।
आगे जाने की आखिरकार 1 घंटा और 16 मिनट का शुभ मुहूर्त कब और किस टाइम में होगा और आपको किसी वक्त पूजा करनी होगी इसके संपूर्ण जानकारी आगे बताई गई है।
पूजन सामग्री की संपूर्ण जानकारी यहां देखें👉 https://mpsarkarihelp.in/karva-choth-2024-date/
करवा चौथ पूजन शुभ मुहूर्त 2024
करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म में एक प्रमुख व्रतों में से एक व्रत है इसे सुहागिन महिलाओं के द्वारा प्रतिवर्ष कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्थी को मनाया जाता है। माना जाता है कि करवा चौथ का सबसे पहले व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव शंकर के लिए किया था। इसके बाद में द्रोपदी ने पांडवों को संकट से मुक्ति दिलाने के लिए किया था। उसी दिन से सुहागिन महिलाएं इस व्रत को अपने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिवर्ष करती हैं।
वर्ष 2024 में भी करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 6:46 से 21 अक्टूबर को 4:16 तक रहेगी। करवा चौथ व्रत के लिए चतुर्थी तिथि में चंद्रोदय जरूरी है इस बार करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 5:46 से लेकर 7:02 तक रहेग, हालांकि अभिजीत मुहूर्त में निश्चित मुहूर्त में भी पूजन किया जा सकता है।
करवा चौथ शुभ मुहूर्त- 20 अक्टूबर 2024 को करवा चौथ पूजन करने का शुभ मुहूर्त केवल एक घंटा 16 मिनट का ही रहेगा यानी कि इस बार करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 5:40 से लेकर शाम 7:02 तक ही रहेगा जिसमें आप करवा चौथ की पूजा कर सकती हैं हालांकि 7:02 के बाद में अभिजीत मुहूर्त व निषिद्ध मुहूर्त लग जाएगा इसमें भी महिलाएं पूजा कर सकती हैं।
करवा चौथ के दिन सूर्योदय का समय क्या है?
करवा चौथ माता की पूजा करने के बाद में महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहता है हालांकि हर वर्ष चंद थोड़ी देर में ही उदय हो जाता है 20 अक्टूबर को करवा चौथ का चंद्रमा शाम 7:54 मिनट पर उदय होगा इसके बाद ही चंद्रमा की पूजा होगी वह वर्ग दिया जाएगा।