जन्म प्रमाण पत्र आजकल हर व्यक्ति के लिए एक अत्यधिक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है, क्योंकि इसका उपयोग पहचान, नागरिकता, स्कूल में एडमिशन, सरकारी योजनाओं का लाभ, बैंक खाता खोलने, सरकारी नौकरी के लिए आवेदन और अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यों में होता है। इस दस्तावेज़ को अब आप आसानी से घर बैठे, ऑनलाइन आवेदन करके प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को और भी सरल बना दिया है। अब 1 अक्टूबर 2023 से जन्म प्रमाण पत्र को आधार कार्ड के समान एक आवश्यक दस्तावेज़ के रूप में मान्यता प्राप्त हो गई है।
जन्म प्रमाण पत्र को अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से बहुत सरल और सुविधाजनक बना दिया गया है। आप इस प्रक्रिया का पालन करके आसानी से अपना जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं, और इसे जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों में उपयोग कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन के फायदे
- घर बैठे, बिना किसी कार्यालय के दौरे के, आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन के बाद 15 से 20 दिनों के भीतर आपका प्रमाण पत्र तैयार हो जाता है।
- बिना लाइनों में खड़े हुए आप आवेदन पूरा कर सकते हैं।
- एक बार बन जाने के बाद, आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण बातें
- यदि जन्म प्राइवेट अस्पताल में हुआ है, तो 21 दिन के भीतर आवेदन करना अनिवार्य होता है। हालांकि, 21 दिन के बाद भी आवेदन किया जा सकता है।
- सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र स्वतः ही बना दिया जाता है।
- आवेदन में आपके जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित सभी दस्तावेज़, जैसे माता-पिता के पहचान पत्र, अस्पताल से प्रमाण पत्र, आदि अपलोड करने होंगे।
जन्म प्रमाण पत्र के उपयोग
- आधार कार्ड बनवाने के लिए।
- स्कूल में एडमिशन के लिए।
- सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन।
- बैंक खाता खोलने के लिए।
- नौकरी के लिए आयु प्रमाण।
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए।
ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपनी राज्य की आधिकारिक जन्म प्रमाण पत्र वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर “साइन अप” पर क्लिक करें। अपनी सामान्य जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद, आपके ईमेल आईडी पर लिंक भेजा जाएगा, जिससे आप यूजर आईडी और पासवर्ड बना सकेंगे।
- आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें और फिर “बर्थ सर्टिफिकेट” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब, फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें। जैसे नाम, जन्म तिथि, स्थान आदि।
- सभी जरूरी दस्तावेज़ (जैसे: माता-पिता का आईडी प्रूफ, जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद, फॉर्म को फाइनल सबमिट करें। इसके बाद, उसका प्रिंटआउट ले लें।
- इस फॉर्म और दस्तावेज़ों को संबंधित रजिस्टार कार्यालय में जमा करें और रसीद प्राप्त करें।
- रजिस्टार द्वारा वेरीफाई होने के बाद, आपका जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा और उसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
Birth Certificate Important Link
राजस्थान राज्य में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए | https://pehchan.raj.nic.in/pehchan5/Mainpage.aspx |
सभी राज्यि के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए | https://crsorgi.gov.in/ |